रद्द हो सकता है करजई का अमेरिकी दौरा

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाऊस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा कि फिलहाल राष्ट्रपति बराक ओबामा से करजई की मुलाकात का कार्यक्रम यथावत है। करजई को मई में वाशिंगटन पहुंचना है।
पढ़ें- दैट्स हिन्दी पर देश-दुनिया की खबरें
गिब्स ने कहा, "हम आगे इस बात की समीक्षा करते रहेंगे कि करजई किस तरह की बयानबाजी करते हैं। एक रचनात्मक मुलाकात के लिए यह जरूरी है।" उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों करजई ने अमेरिका और पश्चिमी देशों पर अफगानिस्तान में दखल देने का आरोप लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications