डूबने से बचा 'टाइटैनिक'
फोन करने वाले शख्स को इस आपदा के समय केवल अपने दोस्त का टेलीफोन नंबर याद रहा।
अपने दो दोस्तों के साथ मार्क कॉर्बेट 1,700 टन की मोटर नौका से ग्रेनेडा से पुएटरे रीको जा रहे थे। इसी दौरान नौका डूबने लगी।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार सेटेलाइट फोन से कॉर्बेट ने अपने दोस्त एलेक्स इवान्स को फोन किया। शुरुआत में इवान्स ने इसे एक शरारत माना लेकिन बाद में उन्होंने एक बचाव दल को सूचना दी।
इसके बाद बचाव दल ने नौका को डूबने से बचा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications