समुद्री खाद्य उत्पादों के निर्यात में वृद्धि

'सीफूड एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया' (एसईएआई) के अनुसार केंद्र सरकार की अनुकूल नीतियों के चलते निर्यात में वृद्धि हुई है। साथ ही चीन और दक्षिण एशियाई देशों में नए बाजार भी मिले हैं।

एसईएआई के सचिव संधू जोसेफ ने आईएएनएस से कहा कि समुद्री उत्पादों के निर्यात में वित्त वर्ष 2009-10 के जनवरी तक वित्त वर्ष 2008-09 की समान अवधि की तुलना में 4.13 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि मात्रा के मामले में यह वृद्धि 11.13 फीसदी और डॉलर के रूप में प्राप्त आय के मामले में यह वृद्धि 4.18 फीसदी रही।

इस दौरान समुद्री उत्पादों का निर्यात 510,043 टन से बढ़कर 513,131 टन हो गया और कुल निर्यात 7,273 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,083 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान भारत ने 602,000 टन समुद्री खाद्य उत्पादों का निर्यात किया था, जिसकी कीमत 8,607.94 करोड़ रुपये थी।

यूरोपीय संघ के देशों को करीब 2,443 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया। यह कुल निर्यात का 30 फीसदी है। इसके अलावा चीन, दक्षिण एशियाई देश, जापान और अमेरिका को सबसे ज्यादा समुद्री खाद्य उत्पादों का निर्यात किया गया।

जोसेफ ने बताया, "अमेरिका को होने वाले निर्यात में पिछले पांच सालों में गिरावट आई है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग द्वारा ऐसे उत्पादों के आयात पर शुल्क लगाने के कारण भारतीय निर्यात में गिरावट आई।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+