छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 3 सुरक्षाकर्मी शहीद
पुलिस के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के चिंतलनार इलाके में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला बोला, जिसमें कम से कम तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।
पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा ने कहा कि नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए और पांच घायल हो गए।
घटनास्थल से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बस्तर जिला मुख्यालय से एक हेलीकॉप्टर भेजा गया है।
बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक टी.जे.लांगकुमेर ने नक्सलियों के हमले को सुनियोजित करार दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने पहले सीआरपीएफ के बंकर को उड़ा दिया और फिर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications