महिला आरक्षण विधेयक पर सर्वदलीय बैठक

संसदीय कार्य मंत्री पी.के.बंसल भी बैठक में मौजूद रहेंगे। यह बैठक सरकार के इस आश्वासन की पृष्ठभूमि में हो रही है कि लोकसभा में इस विधेयक पेश करने से पहले इसका विरोध कर रही पार्टियों से विचार-विमर्श किया जाएगा।
हंगामों के बीच राज्यसभा में पारित हुआ था विधेयक
हंगामे के बीच इस विधेयक को पिछले महीने राज्यसभा में पारित किया गया। विधेयक का विरोध कर रहे कुछ सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया और उनको मार्शलों से बाहर निकलवाया गया।
लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाले विधेयक का समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, लोक जनतांत्रिक पार्टी तथा जनता दल (युनाइटेड) का एक धड़ा विरोध कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications