मैनिट के पूर्व निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज
भोपाल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के पूर्व निदेशक ए. के. पांडे के खिलाफ पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि वे संस्थान छोड़ने के बाद अपने साथ पांच महत्वपूर्ण फाइलें ले गए हैं।
कमला नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मैनिट के सुरक्षा अधिकारी हरिसिंह रघुवंशी ने प्रभारी निदेशक डॉ. आर. पी. सिंह के पत्र का हवाला देते हुए आवेदन दिया था कि मार्च व अप्रैल 2009 की चार फाइलें गायब हैं। साथ ही मई 2009 की भी एक फाइल का पता नहीं है। जब मैनिट प्रबंधन ने जांच की तो पता चला कि ये फाइलें पांडे अपने साथ ले गए हैं।
सुरक्षा अधिकारी के अनुसार प्रबंधन ने यह फाइलें वापस करने के लिए पांडे को प़्ात्र भी लिखा, लेकिन उन्होने फाइलें वापस नहीं लौटाईं। इसी के बाद प्रबंधन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय लिया।
कमला नगर के थाना प्रभारी बी. एस. ठाकुर ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि मैनिट के सुरक्षा अधिकारी के आवेदन पर पांडे के खिलाफ धारा 406 के तहत अमानत मे खयानत का मामला दर्ज कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications