कमर से जुड़ी जुड़वां बच्चियों की शल्यक्रिया शुरू

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। कमर से जुड़ी 18 माह की जुड़वां बच्चियों गीता और सीता की शल्यक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में 27 चिकित्सकों के दल ने सोमवार को यह शल्यक्रिया शुरू की।

शल्यक्रिया यहां बत्रा अस्पताल में सुबह शुरू हुई और मध्यरात्रि तक इसके पूरे होने की संभावना है। जुड़वां बच्चियां बिहार से हैं और उनके अभिभावक मजदूर हैं।

बत्रा अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजीव बगाई ने बताया, "उनके सिर, हाथ और पैर अलग-अलग हैं लेकिन वे दोनों कमर के जरिए एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं और उनमें मल व मूत्र उत्सर्जन के अंग एक ही हैं।"

बगाई ने आईएएनएस से कहा कि इस चिकित्सा के लिए बत्रा अस्पताल के बाहर के चिकित्सकों की मदद नहीं ली गई है।

उन्होंने कहा, "सात विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त 27 चिकित्सक अब ऑपरेशन थियेटर में व्यस्त हैं। ऑपरेशन के लिए ले जाने से पहले हम सात दिन से लगातार बच्चियों की जांच कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि यह ऑपरेशन सफल रहेगा।" उन्होंने बताया कि शल्यक्रिया 15 घंटे तक चलने की संभावना है।

चिकित्सा भाषा में इस तरह से जुड़े जुड़वां बच्चों को 'सियामीज' कहते हैं। यह बहुत दुर्लभ प्रकार के जुड़वां होते हैं और बहुत कम ही शल्यक्रिया की अवस्था तक पहुंच पाते हैं। विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय केंद्रों में हुई शल्यक्रिया के बाद इस तरह के 50 प्रतिशत से कम मामलों में ही दीर्घकालिक सफलता मिल पाती है।

अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया, "शल्यचिकित्सा के परिणाम कल (मंगलवार) पता चलेंगे। यदि सब कुछ ठीक रहा तो हम बच्चियों को चार सप्ताह तक अस्पताल में रखेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+