लंबी पूछताछ के बाद शोएब का पासपोर्ट जब्त (लीड-1)
टेनिस स्टार सानिया से निकाह की तैयारी कर रहे शोएब के खिलाफ आयशा ने रविवार शाम बंजारा हिल्स थाने में धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। आयशा का दावा है कि वह शोएब की पहली पत्नी हैं।
पुलिस सुबह ही सानिया के घर पहुंची जहां शोएब ठहरे हुए हैं। शोएब ने पासपोर्ट लिए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि वह पाकिस्तान उच्चायोग से इसकी शिकायत करेंगे।
उधर, खबर यह है कि पाक उच्चायोग ने शोएब के खिलाफ हैदराबाद पुलिस की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी का विवरण मांगा है।
शोएब से पूछताछ के बाद सहायक पुलिस आयुक्त आर. रवींद्रन रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि मामले की जांच की जा रही है हालांकि उन्होंने सवालों के जवाब देने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications