ऑपरेशन खोज : आतंकियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई
जम्मू, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में पिछले सप्ताह आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई हाल के वर्षो की एक सबसे बड़ी कार्रवाई रही है।
एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर ने शनिवार को कहा कि इस कार्रवाई का नाम 'ऑपरेशन खोज' रखा गया था। यह अभियान 27 मार्च को शुरू हुआ था और दो अप्रैल तक चला।
यूनीफार्म फोर्स (आतंक निरोधी) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल एम.एम.एस.राय ने रियासी में शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के 16 आतंकी मारे गए और छह जवानों को भी अपनी जान गवानी पड़ी है।
राय ने कहा, "हाल के वर्षो में राजौरी जिले में यह एक सबसे बड़ा अभियान था। सेना ने समय के भीतर त्वरित कार्रवाई की और आतंकियों को इलाके में आगे बढ़ने से पहले ही मार गिराया।"
राय ने कहा, "इन कार्रवाइयों के दौरान हमने चार अलग-अलग मुठभेड़ों में सभी 16 आतंकियों को मार गिराया। यह सफलता जम्मू एवं कश्मीर की पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सहित अन्य अर्धसैनिक बलों के सहयोग से ही संभव हो पाई।"
सेना ने आतंकियों के पास से सैटेलाइट फोन, एके-47 राइफल्स भी बरामद किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications