शिमला शहर में लगेगी लेज़र व हाई मास्ट लाइट्स
यह निर्णय निदेशक पर्यटन अरुण शर्मा और नगर निगम शिमला के आयुक्त एएन शर्मा के मध्य हुई एक बैठक में लिया गया।
अरुण शर्मा ने नगर निगम शिमला से आग्रह किया कि वे शिमला शहर में 2 लेज़र लाइट्स तथा 8 हाई मास्ट लाइट्स लगाएं और पर्यटन सीज़न से पूर्व उनके अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाली सड़कों का सुधार करें।
पर्यटन निदेशक ने कहा कि 8 हाई मास्ट लाइट्स विक्ट्री टनल, बस स्टैण्ड, लिट के समीप, लक्कड़ बाजार बस स्टैण्ड, टुटी कंडी बाईपास, न्यू शिमला, एसडीएक कॉम्पलैक्स कुसुम्पटी तथा छोटा शिमला में लगाई जाएंगी। इन पर 40 लाख रुपये व्यय होंगे। 2 लेज़र लाइट्स 13 लाख रुपये की लागत से न्यू शिमला तथा दूरदर्शन केन्द्र शिमला, चौड़ा मैदान के निकट लगाई जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications