सीआरपीएफ कैम्प पर नक्सली हमला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लुटुवा क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैम्प पर अचानक नक्सलियों ने हमला कर दिया। इसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। पुलिस के अनुसार दोनों ओर से रूक-रूककर एक घंटे तक गोलीबारी होती रही। नक्सलियों की संख्या 200 से ज्यादा बताई जा रही है।
इधर, गया जिले के पुलिस अधीक्षक सुशील खोपड़े के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications