बिहार में चिकित्सक की गोली मारकर हत्या
पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के नवहटा थाना क्षेत्र में गुरूवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार चिकित्सक दिनेश कुमार सिंह अपने लोहरा गांव स्थित घर से रात को कहीं जा रहे थे कि रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना की प्राथमिकी नवहटा थाने में दर्ज करा दी गई है। उन्होंने इस हत्या में नक्सलियों के शामिल होने से स्पष्ट इंकार करते हुए कहा कि पुलिस ने पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications