महिला पंचायत सचिव ने फांसी लगाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ढाना थाने की पंचायत में पदस्थ सचिव विजेता तिवारी ने शुक्रवार की सुबह अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। परिवार के सदस्यों ने आनन-फानन में विजेता को फांसी के फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घाोषित कर दिया।
विजेता के परिजनों और पुलिस का कहना है कि वह पिछले कुछ अरसे से बीमार चल रही थी। इसलिए आशंका है कि उसने इसी से तंग आकर यह कदम उठाया है। विजेता कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications