पंचायत ने आबरू की कीमत लगाई 12,500 रुपये
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव है जहां गांव की पंचायत ने फरमान सुनाकर दलित युवती की आबरू की कीमत तय करके मामले को रफा दफा कर दिया।
स्थानीय समाचार चैनलों द्वारा जोर शोर से मामले को उठाने के बाद पुलिस हरकत में आई। आला पुलिस अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को आरोपी दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
जिले के पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि पूरे ममले की जांच पुलिस उपाधीक्षक को सौंप दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद पंचायत सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
पीड़िता ने संवाददाताओं को बताया कि बीते बुधवार को वह शाम को खेत से वापस घर लौट रही थी तभी गांव को दो युवकों ने रास्ते में छेड़खानी कर जबरन बलात्कार का प्रयास किया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे इसकी शिकायत करने पुलिस के पास गये तो उन्हें भगा दिया गया। घटना के तीन बाद गांव में पंचायत लगाई गई और आरोपियों पर आर्थिक दंड लगाकर उन्हें छोड़ दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications