बिहार में आग से 125 घर जलकर राख (लीड-1)
पुलिस के अनुसार जिले के गोपालपुर थाना के तकियाबारी गांव में आग लगने से करीब 100 घर जलकर राख हो गए तथा एक महिला की मौत हो गई। गोपालपुर थाना के प्रभारी मोहम्मद शकील अहमद ने बताया कि इस घटना में एक वृद्घ महिला की आग से झुलस जाने के कारण मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार गोपालपुर थाना के फुलवरिया गांव में शुक्रवार दोपहर के बाद अचानक एक घर में आग लग गई। इस आग पर ग्रामीणों ने काबू पाने का भरसक प्रयास किया परंतु तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। इस आग ने करीब 100 घरों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे सभी घर जलकर राख हो गए।
इधर, जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में भी आग लगने से करीब 25 घर जल गये हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक क़े एस़ अनुपम ने बताया कि दोनों स्थानों पर अब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इस आगलगी की घटना में लाखों रुपए की संपति जलकर नष्ट होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications