आतंकवादियों ने कश्मीर में पटरी उड़ाई (लीड-1)
श्रीनगर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने गुरुवार रात पटरी को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। इससे यहां रेल सेवाएं बाधित हुईं।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "आतंकवादियों ने गुरुवार रात लगभग 10 बजे पुलवामा के काकापोरा कस्बे के गुलबाग गांव के निकट पटरी को दो से तीन मीटर तक उड़ा दिया।"
उन्होंने कहा कि पटरी की मरम्मत का काम चल रहा है और जल्द ही इस मार्ग पर रेल सेवाएं बहाल हो जाएंगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस घटना की वजह से दक्षिणी कश्मीर के कोजीगुंड स्टेशन से जाने वाली सुबह की रेलगाड़ी में विलंब हुआ।
यह पहली बार है जब आतंकवादियों ने राज्य में रेल सेवाओं को बाधित करने का प्रयास किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications