हिमाचल प्रदेश ने 2 वर्षो में की 272 लोगों की मेहमान नवाजी
मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने विधानसभा में बताया, "एक जनवरी 2008 से दो फरवरी 2010 के दौरान 272 गणमान्य लोग राज्य के मेहमान बने। राज्य सरकार ने इस दौरान उनके ठहरने, घूमने और भोजन की सारी व्यवस्थाएं मेहमानों को मुफ्त में मुहैया करवाई।"
धूमल के मुताबिक विभिन्न उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय के सेवारत और सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की राज्य ने 65 बार मेजबानी की।
उन्होंने बताया, "राज्य को 'सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल' के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. के. बाली और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश डी. के. जैन ने मेहमान नवाजी का मौका दिया।"
धूमल ने बताया, " इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने भी यहां अपने ठहरने की तारीख को 11 जुलाई 2008 से चार दिन आगे बढ़वाया था। इसमें राज्य सरकार पर 124,482 रुपये खर्च आया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications