हैदराबाद हिंसा की जांच के लिए भाजपा ने समिति गठित की
पांच सदस्यीय समिति में लोकसभा सदस्य प्रह्लाद जोशी, प्रवक्ता निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सचिव डा. लक्ष्मण और राज्यसभा सदस्य के.बी.सन्नपा शामिल हैं।
पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा, "यह समिति दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लेगी। बाद में यह समिति अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपेगी।"
गौरतलब है कि दंगा प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी कर्फ्यू लागू है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications