भड़काऊ प्रश्न पत्र तैयार करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक इदुक्की के समीप थोदूपुझा न्यू मेन कॉलेज के प्रोफेसर टी.जे.जोसफ को बी.काम द्वितीय वर्ष के मलयालम छात्रों के लिए तैयार किए गए प्रश्न पत्र में पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर आपत्तिजनक बातें शामिल करने के लिए गिरफ्तार किया गया।
राज्य विधानसभा में 26 मार्च को यह मामला उठाए जाने के बाद शिक्षा मंत्री एम. ए. बेबी के हस्तक्षेप के बाद जोसफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जोसफ को कट्टापना मजिस्ट्रेट के सामने शुक्रवार को पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications