महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष बने सुधीर मुंगांतिवर
चार बार विधायक रहे 48 वर्षीय मुंगांतिवर पिछले दिसंबर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन गडकरी का स्थान लेंगे।
वाणिज्य में स्नातकोत्तर और कानून में स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले मुंगांतिवर ने व्यापार प्रबंधन और पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की है। वह कॉलेज के दिनों से राजनीति में सक्रिय हैं। वह सबसे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के चंद्रपुर शहर के सचिव निर्वाचित हुए थे।
मुंगांतिवर पूर्वी महाराष्ट्र से आते हैं और वह 1993 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। वर्ष 1995 में वह चंद्रपुर सीट से पहली बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।
चार साल बाद भाजपा-शिवसेना की मिली-जुली सरकार में उन्हें पर्यटन मंत्री बनया गया। इसके बाद वह 1999, 2004 और 2009 में लगातार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications