फैशन डिजाइनिंग को करियर मानती है 11 वर्षीय नाफीबानरोई

शिलांग स्थित 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टैक्नोलॉजी' (निफ्ट) ने यहां निफ्ट द्वारा आयोजित एक फैशन शो में उन्हें 'यंगेस्ट डिजाइनर' पुरस्कार से सम्मानित किया है। शो में नाफीबानरोई के छह डिजाइंस पेश किए गए थे।

निफ्ट, शिलांग में सहायक प्रोफेसर के बतौर कार्यरत अरुनीता दास का कहना है, "वह एक असाधारण और प्रतिभा वाली लड़की है। वह अन्य बच्चों से अलग है और वह जो रेखाचित्र बनाती है वे 11 वर्ष उम्र की उम्र के लिहाज से बहुत परिपक्व होते हैं।"

नाफीबानरोई स्थानीय सेंट मेरीज स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा है। अपने तीन भाई-बहनों में वह सबसे बड़ी है। उसके पिता मालसोमा नोनग्रूम एक सरकारी कर्मचारी हैं जबकि मां बिंडालिन खोनगस्टिड गृहिणी हैं।

मालसोमा कहते हैं कि उन्हें उनकी बेटी को इतना बड़ा पुरस्कार मिलने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी उनसे बार्बी गुड़िया मांगने की बजाए रंग-बिरंगी पेंसिलें मांगा करती थी।

नाफीबानरोई ने आईएएनएस को बताया कि वह पहले कार्टून और सीनरी बनाती थी बाद में उसने मानवीय आकार बनाना और उनके लिए परिधान डिजाइन करना शुरू कर दिए।

वह कहती है, "मैं एक वैज्ञानिक बनना चाहती थी लेकिन मुझे लगता है कि मैं एक शीर्ष फैशन डिजाइनर बनूंगी और खूबसूरत गाउन बनाऊंगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+