निर्यात में 34.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी
फरवरी महीने में लगातार पिछले चार महीने से निर्यात में हुई इस वृद्धि के पूर्व वैश्विक मंदी के कारण अक्टूबर 2008 से लगातार 13 महीनों तक निर्यात में गिरावट बनी रही।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने बुधवार को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर एक व्यापक नीतिगत दस्तावेज जारी करने के मौके पर कहा कि अप्रैल-फरवरी के दौरान हालांकि निर्यात में पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि के दौरान 7740 अरब रुपये की गिरावट की बनिस्बत 11 प्रतिशत की (6885 अरब रुपये) ही गिरावट दर्ज की गई है।
शर्मा के अनुसार वित्त वर्ष 2010-11 में निर्यात में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications