एक अप्रैल से यूरो-4 मानक लागू, पेट्रोल व डीजल महंगे होंगे (लीड-1)
सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "भारत स्टेज-4 (यूरो-4) और बीएस-3 (यूरो-3) पेट्रोल और डीजल बेहतर ईंधन हैं और तेल रिफायनरी कंपनियों इसे बनाने के लिए भारी पूंजी का निवेश किया है। इसलिए तेल वितरण कंपनियों को खुदरा बिक्री मूल्य में मामूली वृद्धि की अनुमति दी गई हैं। यह मूल्य वृद्धि एक अप्रैल से प्रभावी होगी।"
बयान में कहा गया है, "राजधानी में पेट्रोल की कीमत में 50 पैसे और डीजल की कीमत में एक अप्रैल से 26 पैसे की वृद्धि होगी। इसी अनुपात में अन्य शहरों में कीमतों में वृद्धि होगी।"
रिफायनरी के आधुनिकीकरण में कंपनियों द्वारा किए गए खर्च की भरपाई के लिए कीमतों में वृद्धि की गई है।
इन 13 शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरू, लखनऊ, कानपुर, आगरा, सूरत, अहमदाबाद, पुणे और सोलापुर शामिल हैं।
पेट्रोल, डीजल की कीमतों में यह वृद्धि उस समय हो रही है जबकि हाल ही में केंद्रीय बजट के दौरान इनकी कीमतों में पहले ही महत्वपूर्ण वृद्धि हो चुकी है। पेट्रोल की कीमतों में छह प्रतिशत और डीजल की कीमतों में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
यूरो-4 मानक यूरोपीय संघ के उत्सर्जन मानकों द्वारा स्वीकृत है। ये मानक यूरोपीय देशों में वाहनों से प्रदूषकों के उत्सर्जन की मात्रा की सीमा निर्धारित करते हैं। यूरो-4 मानक के ईंधन में सल्फर की उपस्थिति कम होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications