फर्जी शरणार्थियों से निपटने के लिए कनाडा में बनेगा नया कानून
अनुमान के मुताबिक प्रति वर्ष 260,000 नए अप्रवासी गैर कानूनी तरीके से कनाडा आते हैं। हजारों लोग पर्यटक वीजा और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से आते हैं और अपने देश में हो रहे उत्पीड़न का बहाना बनाकर रहने लगते हैं।
वर्तमान में 60,000 शरणार्थियों का मामला कनाडा के रिफ्यूजी बोर्ड में लंबित है। प्रत्येक शरणार्थी के मामलों को हल करने में वर्ष भर का समय लग जाता है। इससे पहले की उनके मामलों को निपटाया जा सके वे लोग करदाता के रूप में रहने लगते हैं।
वैसे कनाडा में प्रतिवर्ष असफल शरणार्थियों को निर्वासित किया जाता है लेकिन अभी भी 15,000 लोग निर्वासन का इंतजार कर रहे हैं।
वर्तमान शरणार्थी प्रणाली को ठीक करने के लिए लाए गए विधेयक के बारे में अप्रवासी मंत्री जासोन किन्नी ने कहा कि नए नियम के तहत शरणार्थियों के मामलों को 19 महीनों के बजाय अब 60 दिनों के भीतर सुलझाया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications