दिल्ली में कम हुए रसोई गैस के दाम

ज्ञात हो कि दिल्ली सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि किए जाने के बाद जनता में खासा आक्रोश व्याप्त हो गया था। विपक्षी दलों ने भी जमकर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का विरोध किया था। तमाम विरोधों के बाद सरकार ने सोमवार को रसोई गैस के दामों में 12.50 कमी कर दी।
पढ़ें- पुलिस अधिकारी ने आत्महत्या के लिए उकसाया
इस पर शीला दीक्षित का कहना है कि रसोई गैस पर सब्सिडी में सरकार ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। सरकार ने सिर्फ रसोई गैस से पांच प्रतिशत वैट कम कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि राजधानी में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों पर आने वाले खर्च को देखते हुए रसोई गैस के दाम बढ़ाना जरूरी था।
शीला दीक्षित के इस निर्णय के बाद उनकी ही पार्टी के वो मंत्री व विधायक भी ठंडे पड़ गए हैं जो रसोई गैस के दाम बढ़ाने का विरोध कर रहे थे। हालांकि विपक्षी दल अभी भी नाराज़ हैं।












Click it and Unblock the Notifications