आतंकवाद के खिलाफ जंग में रूस के साथ जी-8
जी 8 के देशों की कनाडा में हुई बैठक में स्थानीय विदेश मंत्री लॉरेंस केनन ने कहा, "मास्को में दो मेट्रो स्टेशनों पर हुए आतंकवादी हमले की हम निंदा करते हैं, जिसमें कई निर्दोष मारे गए और घायल हुए। जी-8 देशों के विदेश मंत्रियों ने हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।"
बैठक में रूस, नार्वे, अमेरिका और डेनमार्क के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। रूस के विदेश मंत्री सेर्गई लावरोव ने कहा कि भविष्य में ऐसे हमलों से बचने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता है।
मास्को में सोमवार को पहला विस्फोट मध्य मास्को के लुब्यांका स्टेशन पर सुबह सात बजकर 56 मिनट पर हुआ। दूसरा विस्फोट नजदीकी पार्क कुलतुरी स्टेशन पर आठ बजकर 40 मिनट पर हुआ। इन विस्फोटों में कम से कम 38 लोग मारे गए और 70 से अधिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications