सिस्तेमा श्याम को मिला 500 करोड़ रुपये का ऋण
नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। रूस की सिस्तेमा और भारत के श्याम समूह के एक संयुक्त उद्यम सिस्तेमा श्याम टेलीसर्विसेस (एसएसटीएल) को विस्तार योजना के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 500 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त हुआ है।
कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी सरगई सावचेंको ने मंगलवार को कहा, "ऋण का उपयोग पूंजी और परिचालन व्यय के लिए किया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि ऋण दो वर्ष की अवधि के लिए प्राप्त हुआ है।
एसएसटीएस भारत में एमटीएस नाम से टेलीकॉम सेवाएं उपलब्ध करा रही है। कंपनी की योजना इस साल के अंत तक अपनी ब्राडबैंड वायरलेस सुविधाओं भारत के 100 शहरों में पहुंचाना है।
संयुक्त उद्यम में सिस्तेमा की हिस्सेदारी 73.71 फीसदी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications