राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल होता है मृत्युदंड : एमनेस्टी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एमनेस्टी का कहना है कि दुनिया में जहां मौत की सजा समाप्त किए जाने की बात हो रही है वहीं इसका राजनीतिक इस्तेमाल बदस्तूर जारी है।
एमनेस्टी के अनुसार वर्ष 2009 में चीन में मृत्युदंड पाने वालों की तादाद दुनिया के अन्य सभी देशों द्वारा दी गई कुछ मौत की सजाओं से भी ज्यादा थी।
एमनेस्टी के अनुसार, "चीन ने सजा का सही आंकड़ा देने से इंकार कर दिया, हालांकि पिछले साल के सबूत और मौजूदा स्रोत इंगित करते हैं कि यह संख्या हजारों में रही होगी।"
रिपोर्ट के मुताबिक एशिया, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में मौत की सजा अधिक दी जाती हैं।
रिपोर्ट में सऊदी अरब और ईरान पर बाल अपराधियों को भी मौत की सजा देने पर अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications