कार्गो बम मामले में गिरफ़्तारी

भारत की निजी एयरलाइंस किंगफ़िशर के कार्गो से मिले देसी बम के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति राजशेखर नायर को गिरफ़्तार किया है.
पुलिस का कहना है कि एक निजी कंपनी में कार्यरत राजशेखर नायर पर किंगफ़िशर के कार्गो में देसी बम रखने के आरोप लगाए गए हैं.
विगत में सुरक्षा अधिकारी रह चुके राजशेखर नायर निजी कंपनी में विमान सफ़ाई सुपरवाइज़र थे.
भारतीय हवाई अड्डों पर आम तौर पर सुरक्षा कड़ी रहती है.
कई एयरपोर्ट अधिकारियों ने इस घटना को 'सुरक्षा व्यवस्था में भारी कोताही' बताया है.
पुलिस को शक है कि नायर ने अपनी कंपनी के किसी वरिष्ठ अधिकारी के प्रति द्वेष भावना से प्रेरित हो कर देसी बम कार्गो में रखा.
बंगलौर से केरल के त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे पर पहुंचे किंगफिशर विमान के कार्गो से एक देसी बम मिला था.
इसे एक मलयाली भाषा के अख़बार में लपेट कर रखा गया था.
विमान के उतरने के बाद उसकी सफ़ाई के दौरान कार्गो से ये बम मिला.












Click it and Unblock the Notifications