सोनिया गांधी राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की दोबारा अध्यक्ष बनीं (लीड-1)
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोमवार को राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) का दोबारा अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। चार वर्ष पहले गांधी ने लाभ का पद ग्रहण करने के आरोप में इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "सोनिया गांधी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के दर्जे वाले इस पद पर तत्काल प्रभाव से बहाल होंगी। परिषद के अध्यक्ष और सदस्यों के वेतन, भत्ते और अन्य नियम-शर्ते सरकारी नियमानुसार समय-समय पर निर्धारित होती रहेंगी।"
बयान में कहा गया है कि पदभार ग्रहण करने की तारीख से उनका कार्यकाल शुरू होगा।
बयान में कहा गया है, "यह कार्यकाल एनएसी के कार्यकाल के साथ ही पूरा होगा या अगले किसी आदेश के अनुसार पहले भी कभी पूरा हो सकता है। अध्यक्ष को वही वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं पाने का हक होगा, जो किसी भी केंद्रीय मंत्री को प्राप्त होता है।"
बयान के मुताबिक एनएसी के सदस्यों का कार्यकाल एक साल का होगा, लेकिन इसे बढ़ाया भी जा सकता है। सदस्यों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित वेतन और भत्ते प्राप्त होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications