सोनिया गांधी राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की फिर अध्यक्ष बनीं
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोमवार को राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) का फिर अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। चार वर्ष पहले गांधी ने लाभ का पद ग्रहण करने के आरोप में इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
एक बयान में कहा गया है, "सोनिया गांधी कैबिनेट मंत्री के दर्जे वाले इस पद पर तत्काल प्रभाव से बहाल होंगी। परिषद के अध्यक्ष और सदस्यों के वेतन, भत्ते और अन्य नियम-शर्ते सरकारी नियमानुसार समय-समय पर निर्धारित होती रहेंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications