दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर दुर्घटना में 6 मरे, दर्जनों घायल (लीड-1)
हादसे की जानकारी पाकर जिलाधिकारी संतोष कुमार यादव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रवीन कुमार भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बचाव और राहत कार्यो की समीक्षा की और अस्पताल में जाकर घायलों के हालात के बारे में जानकारी ली।
सोहराब गेट डिपो मेरठ की रोडवेज बस संख्या यूपी 15एटी/ 3073 ऋषिकेश जा रही थी। बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी। बस जब सोमवार तड़के करीब तीन बजे खतौली क्षेत्र में भंगेला चेक पोस्ट के समीप पहुंची, तभी मुजफ्फरनगर की ओेर जा रहा बजरी भरा ट्रक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बस पर पलट गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगें ने घटना की सूचना खतौली पुलिस को दी। पुलिस ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। क्रेन की मदद से पहले बस पर पलटे ट्रक को हटवाया गया और उसके बाद बस की चादर काटकर उसमें फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।
मृतकों की शिनाख्त दिल्ली निवासी प्रेम सिंह (50) रणजीत शर्मा (60) तथा उड़ीसा निवासी सुनीला (36), सरोजनी (60), सरूपा (75) और बाबू परीड़ा (70) के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications