पटना में एबीवीपी कार्यकताओं और पुलिस के बीच झड़प
एबीवीपी के हजारों कार्यकर्ता सुबह से ही विधानमंडल के आसपास एकत्रित होने लगे थे और प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें विधानमंडल के नजदीक जाने से रोकने के लिए पुलिस ने सबसे पहले पानी की बौछारें छोड़ी और जब छात्र नहीं रूके तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
पुलिस के अनुसार छात्रों द्वारा पत्थरबाजी भी की गई तब पुलिस को भी हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान कुछ पुलिस और छात्रों के भी घायल होने की सूचना है।
उधर, एबीवीपी के राज्य मंत्री रमाशंकर ने बताया कि सरकार के किशनगंज में अलीगढ़ विश्वविद्यालय खोलने के फैसले के विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इस दौरान पुलिस ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की जिसमें सैकड़ों छात्र घायल हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार वोट की राजनीति और तुष्टिकरण की नीति के तहत राज्य में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की शाखा खोलने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी किसी भी कीमत पर यह शाखा बिहार में नहीं खोलने देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications