'कांगो में विद्रोहियों ने 321 लोगों की हत्या की थी'
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कांगो के हाउटेउले प्रांत में 14 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच विद्रोहियों ने हमला किया था, जिसमें कम से कम 321 लोग मारे गए थे।
मानवाधिकार संगठन के अनुसार लॉर्ड रेसिसटेंस आर्मी (एलआरए) नामक विद्रोही संगठन ने जिले के माकोम्बो इलाके में हमला किया था। हत्या करने के अलावा विद्रोहियों ने 250 लोगों को अगवा भी कर लिया था, जिसमें कम से कम 80 बच्चे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications