मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए: वाम दल

गुजरात में वर्ष 2002 में हुए साम्प्रदायिक दंगों की जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने एसआईटी का गठन किया है। मोदी शनिवार को गांधीनगर में एसआईटी के समक्ष उपस्थित हुए। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एम. के. पंधे ने कहा, "मोदी का मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का अब कोई औचित्य नहीं है। नैतिक आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। इसमें अब कोई शक नहीं है कि वह दोषी हैं।"
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उप महासचिव एस.सुधाकर रेड्डी ने कहा, "दंगों के तत्काल बाद ही मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए था। मुख्यमंत्री न केवल अल्पसंख्यकों को सुरक्षा मुहैया कराने में असफल रहे बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में भी नाकाम रहे।"












Click it and Unblock the Notifications