मुंबई हमले में पकिस्तानी अधिकारी शामिल थे : हेडली
नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। लश्कर-ए-तैयबा के कार्यकर्ता डेविड कोलमैन हेडली ने अमेरिका की एक अदालत को बताया कि पाकिस्तानी सेना में कार्यरत अधिकारी मुंबई हमले में शामिल थे। हमले के दौरान उनमें से एक अधिकारी फोन पर दूसरी तरफ आतंकियों से बात कर रहा था।
समाचार पत्रिका आउटलुक के प्रधान संपादक विनोद मेहता के अनुसार इस बयान से यह साफ हो गया है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 2008 में हुए हमले से पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों का सीधा संबंध रहा है।
मेहता ने समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन के साथ बातचीत में कहा, "डेविड हेडली ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तानी सेना के सेवारत अधिकारी वर्ष 2008 में नवंबर महीने में हुए मुंबई हमले में शामिल रहे हैं।"
मेहता ने कहा, "पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी कर्नल शाह हमले के दौरान दूसरी ओर से आतंकियों के साथ फोन पर बात कर रहे थे।"
समाचार पत्रिका आउटलुक के अनुसार हेडली ने मेजर सईद, मेजर इकबाल, मेजर समीर और कर्नल शाह की मुंबई हमले के मामले में पहचान की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications