आपस में जुड़ी जुड़वां बहनों को अलग किया जाएगा
चेहरे और निचले हिस्से से आपस में जुड़ी सीता और गीता नामक इन बच्चियों के माता-पिता को उम्मीद है कि इन दोनों को अलग कर दिया जाएगा और ये सामान्य जिंदगी जी सकेंगी।
पश्चिमी चंपारण के भवानीपुर गांव के रहने वाले सुभाष कहते हैं कि डॉक्टर अजय कुमार की मदद की पेशकश हमारे लिए चमत्कार जैसा है।
सीता और गीता के अलावा दो बेटों और एक बेटी के पिता सुभाष ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें पटना बुलाया है और कहा है कि सर्जरी के लिए जरूरी सहायता वह उपलब्ध कराएंगे, जिसमें आर्थिक मदद भी शामिल है।
इन जुड़वा बच्चियों की सर्जरी नई दिल्ली के बत्रा अस्पताल में जल्द होने की उम्मीद है।
भारतीय चिकित्सा संघ के पूर्व अध्यक्ष और मूत्र संबंधी रोगों के विशेषज्ञ डॉ. कुमार ने कहा कि यह सर्जरी हालांकि महंगी है लेकिन वह इसके लिए लोगों से चंदा देने की अपील करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में सर्जरी काफी जटिल होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications