कश्मीर में ग्रेनेड विस्फोट में एक जख्मी
पुलिस ने बताया कि अलगाववादियों ने यहां से 50 किलोमीटर दूर भारतीय स्टेट बैंक की सोपोर शाखा के बाहर अर्धसैनिक बलों के बंकर को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका था लेकिन उसमें सड़क पर ही विस्फोट हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "सड़क पर हुए ग्रेनेड विस्फोट में एक व्यक्ति तनवीर अहमद जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए एक अस्पताल ले जाया गया है। अलगाववादियों की तलाश के लिए इलाके को घेर लिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications