मुलायम ने जान बूझ कर 'सीटी' बजायी

अब मुलायम करें भी तो क्या करें। आखिरकार अब वह ये कहते फिर रहे हैं कि उन्होंने सीटी वाला बयान जानबूझकर दिया था जिससे कि ये बहस सार्वजनिक हो सके। हालांकि इसके साथ-साथ वह ये भी सफाई दे रहे हैं कि उनका महिलाओं का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। सपा मुखिया ने कहा कि इसका सबूत यह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट सपा ने दिया था और सबसे ज्यादा 13 महिला विधायक सपा में हैं।
मुलायम ने लखनऊ में सपा के राज्यस्तरीय सम्मेलन में इस बयान को लेकर सफाई पेश की। मुलायम ने कहा कि इस बयान के पीछे उद्देश्य ही यही था विधेयक का समर्थकों को बुरा लगे और इस पर बहस छिड़े। इसमें माफी मांगने जैसी कोई बात ही नहीं है।" यादव के शब्दों में "किसी महिला का अपमान करने का मेरा कोई इरादा नहीं था। आज भी मैं कहना चाहता हूं कि महिलाओं का सम्मान हम समाजवादियों ने किया है उतना किसी और पार्टी ने नहीं किया है।"












Click it and Unblock the Notifications