मंडला में सांप्रदायिक तनाव, धारा 144 लागू
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को रामनवमी जुलूस निकल रहा था तभी कुछ शरारती तत्वों ने जूते-चप्पल और बम जैसी वस्तुएं फेंकी, जिससे कुछ लोगों को चोटें आईं। इतना ही नहीं दोनों पक्षों में मार-पीट की स्थिति बनने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
मंडला के जिलाधिकारी के. खरे ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया है कि हालात को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications