आईपीडीसी का अध्यक्ष बनने वाला भारत पहला विकासशील देश
सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव रघु मेनन अंतर-सरकारी परिषद के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भारत वर्ष 2012 में इसके अगले सत्र तक परिषद की अध्यक्षता करता रहेगा।
तीन दशक पहले स्थापित आईपीडीसी का अध्यक्ष बनने वाला भारत पहला विकासशील देश है।
भारत ने आईपीडीसी की स्थापना से अब तक इसके कोष में 14 लाख डॉलर का योगदान किया है और इसके कार्यक्रमों के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
भारत की उम्मीदवारी को एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय समूह और अफ्रीका, अरब तथा लातिन अमेरिकी देशों का समर्थन मिला। भारत को 23 और स्विट्जरलैंड को 14 मत मिले।
विकासशील देशों में मीडिया को बढ़ावा देने वाला आईपीडीसी एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications