महंगाई पर सावधानीपूर्वक नियंत्रण की आवश्यकता : आरबीआई
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक रिपोर्ट में कहा, "महंगाई का दबाव भारतीय रिजर्व बैंक के आधारभूत अनुमानों से भी आगे जा चुका है और आपूर्ति पक्ष के दबाव के खतरे को महंगाई के सामान्यीकरण में बदलने का खतरा है।"
भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी पहली वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में महंगाई रोकने और नागरिकों पर दबाव कम करने के लिए अन्य कदम उठाने को कहा।
आरबीआई ने कहा कि ऐसा सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए जिससे अर्थव्यवस्था के विकास की गति भी प्रभावित न हो और महंगाई भी काबू में रहे।
रिपोर्ट में कहा गया कि इसके लिए रेपो और रिवर्स रेपो दर में 25 आधार अंकों की वृद्धि जैसे कुछ कदम पहले ही उठाए गए हैं। इससे वाणिज्यिक बैंकों को कर्ज लेना अधिक महंगा हो जाएगा।
यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब देश की वार्षिक खाद्यान्न महंगाई की दर 13 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में मामूली गिरावट के साथ 16.22 प्रतिशत हो गई। इससे पहले के सप्ताह में खाद्य महंगाई की दर 16.3 प्रतिशत थी। यद्यपि दालों, फलों और सब्जियों की कीमतों में पिछले सप्ताह वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications