टीवी रिमोट न मिलने पर किशोरी ने की आत्महत्या

पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीया गीता का शव उसके कमरे में देर मंगलवार को पंखे से लटका हुआ पाया गया। मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला चल रहा था। गीता का 17 वर्षीय भाई राहुल मैच देख रहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "परिजनों ने पुलिस को बताया है कि राहुल आईपीएल का मैच देख रहा था तभी उसकी बहन गीता ने कलर्स चैनल पर धारावाहिक देखने के उद्देश्य से उसके हाथ से रिमोट छीन लिया। रिमोट को लेकर दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई और गीता रिमोट जमीन पर फेंककर अपने कमरे में चली गई।"

पुलिस अधिकारी के अनुसार लंबे समय के बाद भी गीता जब अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया और गीता को पंखे से लटके हुए पाया।

पुलिस का कहना है कि संभवत: इस घटना से दुखी होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+