दिल्ली में पारे का बढ़ना जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह न्यूनतम तापमान औसत से पांच डिग्री अधिक 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के करीब 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।"
अधिकारी ने कहा कि दिन साफ रहेगा और तापमान अगले कुछ दिनों तक कमोबेश इसी स्तर पर रहेगा।
दिल्ली में रविवार मार्च का सबसे अधिक गर्म दिन रहा और तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications