पार्क स्ट्रीट आग में कुछ ने दिया साहस का परिचय
इस घटना के तत्काल बाद पेशे से कार चालक परवेज ने राहत दल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बचाव कार्य में हिस्सा लिया। अख्तर की मां राशिदा खातून ने कहा, "मेरे बेटे का स्टीफन कोट इमारत से कोई ताल्लुक नहीं था। परंतु मेरा बेटा मदद करने में आगे रहता है।"
कई लोगों को इमारत से सुरक्षित निकालने के बाद अख्तर भी बेहोस हो गया। अब उसका शहर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अख्तर की तरह राजू मलिक ने भी दिलेरी का परिचय दिया। पेशे से कुली मलिक ने कहा, "हम उन सभी लोगों को बचा सकते थे जो बालकनी के किनारे पर आग गए थे। परंतु हम उनकी मदद नहीं कर सके जो किनारे तक नहीं आए थे।"
मलिक मंगलवार को कुछ भी कमाई नहीं कर सका लेकिन उन्हें इसका अफसोस नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे यह करना था। अगर ऐसा नहीं करता तो बहुत लोग मर जाते। मैं सोचता हूं कि मुझे वहां पहले पहुंचना चाहिए था ताकि और लोगों की जानें बचाई जा सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications