भारतीय मूल के चिकित्सक से ऑपरेशन से पहले कैंसर की पर्याप्त जांच नहीं की थी
एक स्थानीय चिकित्सक मार्थिनस नेल ने अपने 75 वर्षीय मरीज मार्विन जॉन मोरिस को कैंसर की संभावना के चलते आगे की जांच के लिए बुंडबर्ग बेस अस्पताल भेजा था। पटेल इस अस्पताल में शल्य चिकित्सा विभाग के निदेशक थे।
आस्ट्रेलियाई समाचार एजेंसी एएपी ने बुधवार को बताया कि यद्यपि पटेल कथित तौर पर मरीज का कोलन निकालने से पहले कैंसर की संभावना के लिए जांच करने में असफल रहे थे। मोरिस की बाद में मृत्यु हो गई थी।
पटेल ने ब्रिस्बेन के सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि उन्हें मोरिस और दो अन्य मरीजों गेरी केंप्स और जेम्स एडवर्ड फिलिप्स की मृत्यु का दोषी नहीं माना जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें 62 वर्षीय इयान रोडने वॉल्स को शारीरिक नुकसान पहुंचने का भी दोषी न माना जाए।
ये सभी आरोप वर्ष 2003 से 2005 के चिकित्सकीय मामलों के हैं। इस दौरान पटेल बुंडबर्ग बेस अस्पताल के निदेशक रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications