स्टीफन कोर्ट आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई (लीड-1)
पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत की छठी मंजिल से चार शव मंगलवार रात और 14 शव बुधवार सुबह बरामद किए गए। आग पर पूरी तरह से काबू पाए जाने के बाद पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने इमारत के कमरों की तलाशी ली, जिसके बाद ये शव मिले।
अधिकारी ने कहा कि अब तक 12 शवों की शिनाख्त की गई है। इस वाणिज्यिक और आवसीय इमारत में 20 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) जावेद शमीम ने आईएएनएस को बताया, "लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें आाठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।"
एक फोरेंसिक टीम बुधवार को घटनास्थल का दौरा कर आग की वजह का पता लगाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications