Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उड़ीसा: नक्सलियों ने की 3 पुलिसकर्मियों की हत्या

Maoists
भुवनेश्वर। उड़ीसा के गजपति जिले में बुधवार तड़के नक्सलियों ने गश्त लगा रहे पुलिस के एक दस्ते पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें तीन जवानों की मौत हो गई।

पुलिस महानिरीक्षक संजीव मारिक ने बताया कि नक्सलियों ने उस समय गोलीबारी आरंभ कर दी जब 30 पुलिसकर्मी पार्लाखेमुंडी कस्बे के निकट जंगलों में नक्सलियों के एक ठिकाने पर छापेमारी करने गए थे। मारिक ने कहा, "हमने विशेष कार्रवाई समूह (एसओजी) के दो जवानों और एक स्थानीय पुलिसकर्मी को खो दिया।"

दिन भर चला नक्‍सलियों का तांडव

गौरतलब है कि दो दिन के बंद के दौरान मंगलवार को नक्सलियों ने रेलवे की संपत्तियों को निशाना बनाया। बिहार, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में नक्सलियों ने रेल की पटरियों को उड़ा दिया और एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों की हत्या कर दी। पटरी उड़ाए जाने के कारण गया जिले में भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस कारण इस मार्ग पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

झारखण्ड के सरेइकेला-खर्सावान जिले में सुबह करीब 1.30 बजे नक्सलियों ने एक पुलिस गश्ती दल पर हमला कर दिया, जिसमें एक जवान की मौत हो गई। नक्सलियों ने पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक नेता हेमंत प्रधान की हत्या कर दी। बिहार के गया जिले में पटरी को उड़ा दिए जाने के कारण तीन रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया जबकि 17 रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा।

पुलिस के अनुसार भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के आठ डिब्बे परैया और काष्टा रेलवे स्टेशनों के बीच सोमवार रात पटरी से उतर गए। रेलवे महानिरीक्षक एसके भारद्वाज ने बताया, "इंजन सहित आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। नक्सलियों द्वारा लगभग चार मीटर तक पटरी उड़ाने की वजह से यह हादसा हुआ।" घटनास्थल से एक पर्चा बरामद किया गया है जिसमें नक्सलियों ने घटना की जिम्मेदारी ली है।

पढ़ें- नक्‍सलियों से जुड़ी खबरें

पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले के कुलडीहा गांव में नक्सलियों ने माकपा के स्थानीय नेता हेमंत प्रधान की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रधान का सोमवार रात लगभग 15 सशस्त्र नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। मंगलवार को उनका शव मिला। राज्य में नक्सलियों ने गिधनी और खाटकूड़ा स्टेशनों के बीच बारूदी सुंरग से रेल की पटरियों को उड़ा दिया। रेलवे की संपत्ति को इससे भारी नुकसान पहुंचा है।

दक्षिण पूर्व रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इससे कई रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कुछ रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में सोमवार देर रात नक्सलियों ने एक पटरी को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। इस वजह से एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई।

एक अधिकारी के अनुसार नक्सलियों ने बिशरा रेलवे स्टेशन के निकट पटरी उड़ाई। इससे हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग प्रभावित हुआ है। रेलवे कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। मालगाड़ी के तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधक वीके श्रीवास्तव ने बताया, "नक्सलियों ने सोमवार देर रात लगभग 1.30 बजे इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के कारण एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+