बर्ड फ्लू मानव स्वास्थ्य अब भी खतरा : डब्ल्यूएचओ
समाचार एजेंसी डीपीए ने डब्ल्यूएचओ के एक बयान के हवाले से बताया कि इस वर्ष एच5एन1 वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के 21 मामले सामने आए हैं, जिनमें सात के मरने की खबर है।
मनीला स्थित डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है, "इस वर्ष मिस्र में बर्ड फ्लू के 16 मामले सामने आए, जिनमें पांच की मौत हो गई। वियतनाम में चार, इनमें से एक की मौत हो गई और इंडोनेशिया में एक व्यक्ति के मरने की खबर है।"
बयान में कहा गया है कि इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए बांग्लादेश, भूटान, कंबोडिया, भारत, म्यांमार, नेपाल और वियतनाम ने संक्रमित मुर्गियों को नष्ट कर दिया।
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि एच5एन1 वायरस से प्रभावति मुर्गीपालन केंद्रों से प्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आने पर यह मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications