हैदराबाद हवाईअड्डा देश में सबसे सर्वोत्तम
ब्रसेल्स में मंगलवार को आयोजित एक समारोह के दौरान हैदराबाद हवाईअड्डे को भारत के सर्वोत्तम एयरपोर्ट का खिताब मिला। सिंगापुर के चानगी हवाईअड्डे को दुनिया का सर्वोत्तम हवाई अड्डा घोषित किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार को दिए जाने से पहले 95 देशों के 86 लाख यात्रियों की राय ली गई। दुनिया भर के 196 हवाईअड्डों का सर्वेक्षण कराने में 10 महीने का समय लगा था।
यह पुरस्कार हवाई अड्डे के 35 तत्वों का आकलन करने के बाद दिया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications